फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट: सफाईकर्मी ने झाड़ू से किया टेबल को साफ, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

Mon, 25 Apr 2022 01:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात एक सफाईकर्मी ने झाड़ू से टेबल को साफ किया। वीडियो ट्वीट कर शिकायत की गई तो एयरपोर्ट प्रशासन ने सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने झाड़ू से किया टेबल को साफ - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात एक सफाईकर्मी ने रविवार को फर्श साफ करने वाले झाड़ू से टेबल को साफ किया। उसकी इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। घटना का वीडियो जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय नाथ मिश्रा ने ट्वीट किया था। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सवाल उठाए।

विज्ञापन


डॉ वीएन मिश्रा ने रविवार को वीडियो ट्वीट कर लिखा कि- 'वाराणसी हवाई अड्डा। जमीन के झाड़ू से ही, आपके खाने वाले टेबल की सफाई! आज शाम, 3.30 पर। पहली मंज़िल गेट पांच के बगल में।' इस वीडियो के ट्वीट होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एयरपोर्ट पर इस तरह की हरकत को लेकर सवाल खड़े करने के साथ ही एयरपोर्ट प्राधिकरण को नसीहत भी दी।

सफाई करने वाली संस्था को भी चेतावनी

ट्वीट को देखते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने जवाब देते हुए बताया कि महिला सफाईकर्मी के पास आवश्यक सफाई के उपकरण होने के बावजूद उसने गलती की है। इस कारण उसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सफाई का कार्य करवाने वाली संस्था को भी सख्ती के साथ आवश्यक निर्देश दिया गया। उसके तत्काल बाद सभी सफाईकर्मियों को पुनः प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

महिला सफाईकर्मी बोली- जल्दबाजी में गलती हो गई

महिला सफाईकर्मी ने अपनी गलती को स्वीकार किया। उसने कहा कि मैं गरीब हूं। जल्दबाजी में गलती हो गई। इस तरह की दोबारा गलती नहीं होगी। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि महिला सफाईकर्मी के पास सफाई के सभी आवश्यक उपकरण थे। ऐसा उसने जल्दबाजी में किया। हालांकि वीडियो जानकारी में आने के बाद महिला सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सफाई करने वाली संस्था को भी चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें