वाराणसी। शुक्रवार से एक बार फिर घना कोहरा छाने लगा है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिला। नई दिल्ली से आने वाली छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 9 घंटे की देरी से पहुंचीं।
नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे के बजाय 2 घंटे 25 मिनट देरी से शाम 4.25 बजे पहुंची। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे की जगह 2 घंटे 35 मिनट देरी से 7.15 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे के बजाय 3 घंटे 25 मिनट देरी से 9.25 बजे वाराणसी स्टेशन आई। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे की जगह 3 घंटे 10 मिनट देरी से 9.20 बजे पहुंची।
इसी तरह 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे के बजाय 9 घंटे 25 मिनट देरी से शाम 5.25 बजे आई। 12582 बनारस–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे के बजाय 6 घंटे 50 मिनट देरी से शाम 5.50 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची।