अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां का सम्मान हर जगह समान है। मां हमेशा मां होती है, चाहे वह किसान-मजदूर की मां हो या ऋषि-मुनि की। सभी माता पूजनीय हैं। प्रधानमंत्री की मां हम सभी की मां हैं। जिसने गाली दिया, उस बिहार में सरकार बीजेपी से गठबंधन की है। आरोपी पर तत्काल एफआईआर करके उसे जेल भेजना चाहिए।
बाबू सिंह के बयान का किया समर्थन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंडुवाडीह स्थित एक होटल में सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए और बाबू सिंह के बयान का समर्थन किया। मौर्य ने कहा कि बाबू सिंह का बयान पूरी तरह सटीक है और यह सरकार की नीतियों की हकीकत को उजागर करता है। मोदी जी को बाबू सिंह के बयान पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका बयान मेरी बातों के खिलाफ नहीं है। सरकार के दावों को झूठा बताते हुए मौर्य ने कहा कि न तो रोजगार के अवसर बढ़े हैं और न ही गरीबी घटी है। उनके अनुसार, आज भी 80 करोड़ लोग 5 से 10 किलो राशन पर निर्भर हैं, जो सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है।
मां का सम्मान हर जगह समान है
किसानों के मुद्दे पर मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन अब तक वह पूरा नहीं हुआ। किसानों की सिर्फ एक मांग थी कि उनकी उपज का उचित दाम तय किया जाए, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मां के सम्मान पर टिप्पणी के सवाल पर मौर्य ने कहा कि मां का सम्मान हर जगह समान है। मां केवल मां होती है, चाहे वह किसान-मजदूर की मां हो या ऋषि-मुनि की। सभी माता पूजनीय हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अडानी-अंबानी जैसे घरानों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। मौर्य ने कहा भाजपा सत्ता बचाने के लिए हर तरह की चाल चल रही है, लेकिन अब जनता को चाहिए कि उसे बाहर का रास्ता दिखाए और जवाबदेह बनाए।