फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Wed, 17 Sep 2025 11:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सौनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सिविल लाइन रोड पर यूनियन बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से उचक्कों ने डेढ़ लाख नकद उड़ा लिए। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से उचक्कों ने डेढ़ लाख नकद उड़ा लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी तीन घंटे बाद हुई तो उसके होश उड़ गए। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में घटनास्थल पर दो नाबालिग सहित तीन लोग दिख रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


विकास नगर निवासी अरुण कुमार सिंह की फ्लाईओवर के नीचे स्थित मकान में सोलर और इलेक्ट्रानिक की दुकान है। अरुण के मुताबिक शाम करीब चार बजे वह बैंक में डेढ़ लाख नकद जमा करने गए थे। किसी कारणवश नकदी जमा न कर वह वापस आए और बाइक की डिक्की में नकदी रख उसे लॉक कर दिया। जैसे ही वह चलने को हुए तभी बैंक के स्टाफ ने आवाज दे दी। अंदर जाने के कुछ देर बाद वापस आए और बाइक लेकर चले गए। 

इसे भी पढ़ें; कुदरत का कहर: पूर्वांचल के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 13 लोग झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अरुण शाम सात बजे के करीब एटीएम के जरिए पैसा जमा करने के लिए वापस बैंक पर पहुंचा तब पता चला कि डिक्की में रखे रुपये गायब हैं। उन्होंने बताया कि बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो नाबालिग सहित तीन लोग नकदी निकालते दिख रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रॉबटर्सगंज माधव सिंह ने बताया कि अभी उन्हें घटना की जानकारी मिली है। वह इसके बारे में पता करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें