फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी जितेंद्रानंद बोले: जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर, गोशाला से दुर्गंध आए, उसका DNA संदेह के घेरे में

Sat, 29 Mar 2025 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले कि जिस यदुवंशी को गोशाला से दुर्गंध आए, उसका डीएनए संदेह के घेरे में है। 
विज्ञापन
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर और गोशाला से दुर्गंध आए, उसका डीएनए संदेह के घेरे में है। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने एक पत्रकार वार्ता में कहा था कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है, तो वह गोशाला बना रहे, हम इत्र पार्क बना रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर जितेंद्रानंद ने वीडियो संदेश जारी किया और सपा नेता को जमकर घेरा। 

इसे भी पढ़ें; रील के चक्कर में गंवा दी जान: ई-रिक्शा पर चढ़कर कर रहा था डांस, अचानक चलने से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शरीर की बदबू को छिपाने के लिए इत्र लगाया जाता है। गोशाला से इत्र की तुलना ठीक नहीं है। गाय का दूध शरीर को मजबूत बनाता है। इससे हर यदुवंशी जुड़ा है। वह गोशाला से जुड़कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: बिजली विभाग के कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल; 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें