फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाठी- डंडे से पीटकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने के लिए निकला था

Sat, 29 Mar 2025 10:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की लाठी- डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी अश्वनी कुमार चौहान पुत्र स्व. शाम कुंवर चौहान की बीती रात नरहन खास गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। अश्वनी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला  
जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार बृहस्पतिवार की देर शाम को अपने दोस्तों के साथ जीयनपुर होटल में खाना खाने के लिए घर से निकला था। रात करीब 11 बजे पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास झाड़ियों में एक लाठी भी बरामद हुई है।

घटना से अश्वनी की पत्नी रंभा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष और 2 वर्ष है। परिजनों ने बताया कि अश्वनी रोजाना की तरह शाम को दोस्तों के साथ खाना खाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसकी हत्या की खबर मिली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एक अप्रैल से बदलेंगे नियम: बढ़ेगा टोल का बोझ, बगैर सत्यापन वाले चालक नहीं चला सकेंगे ऑटो; पढ़ें- पूरी जानकारी
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो रात करीब 10:30 बजे शोर सुनाई दिया। पहले तो लगा कि कहीं झगड़ा हो रहा है, लेकिन बाद में झाड़ियों में जाकर देखने पर पता चला कि किसी को मारकर फेंक दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: नौ महीने 15 दिन चला इलाज; फिर भी नहीं बची जान; जानलेवा हमले में घायल बीएचयू के छात्र की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें