संतों ने कहा- शिवलिंग से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज कराएंगे एफआईआर
वैष्णव विरक्त संत समाज ने काशी धर्म परिषद की बैठक में ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई। संतों ने एक स्वर से इसे स्वीकार किया और आगे कार्रवाई की बात कही। साथ ही देश भर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
शनिवार को हरतीरथ स्थित सुदामा कुटी में जुटे संत, महंत एवं आचार्यों ने घटना को भयावह और भारतीयों को डराने वाला बताया। परिषद ने देश भर में हुई हिंसा के खिलाफ 16 प्रस्ताव पारित किए। इसे देश भर के धर्माचार्य, केंद्र और राज्य सरकारों को भेजा जाएगा।