फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 वाराणसी स्वच्छ सर्वेक्षण : पद्म विभूषण छन्नू लाल मिश्र सहित छह विभूतियां होंगी स्वच्छता दूत

Mon, 28 Mar 2022 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छन्नू लाल मिश्र - फोटो : self
विज्ञापन

वाराणसी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अव्वल लाने के लिए नगर निगम जोर शोर से लगा है। इसी के मद्देनजर नगर निगम ने छह विभूतियों को स्वच्छता दूत (ब्रांड एंबेसडर) बनाया है।

विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप शास्त्रीय संगीतज्ञ और पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र, शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्म भूषण पंडित साजन मिश्र, चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक पद्मश्री डॉ. कमलाकर त्रिपाठी, अर्जुन अवार्डी ओलंपियन ललित उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक अस्थाना और क्षयमुक्त काशी के संयोजक अनिल कुमार जैन को नामित किया गया है।

नगर निगम की ओर से विज्ञप्ति जारी में बताया गया है कि नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर उक्त विभूतियों को नगरीय जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने स्वच्छता दूत बनाया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पं. साजन मिश्र

कई इलाकों में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने किया सर्वे 

देश में काशी की स्वच्छता रैंकिंग के लिए सोमवार को कई इलाकों में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने सर्वे किया। टीम ने काशी में साफ-सफाई सहित लोगों की प्रतिक्रिया भी ली गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर देशभर के शहरों बनारस के स्वच्छता की रैंकिंग जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें