- ठोस कूड़े का बेहतर ढंग से निपटान नहीं हो रहा
- नाले-नालियों की सफाई नियमित नहीं
- सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की सफाई में कमी
- ग्राउंड पर साफ सफाई की बेहतर मॉनीटरिंग की कमी
- आम जनता में नगर निगम की छवि बेहतर नहीं
साल दर साल रैंकिंग का हाल
रैंक साल शहरों की संख्या
41 2023 4477
21 2022 4507
30 2021 4320
27 2020 4242
17 2019 4237
29 2018 4203
32 2017 434
65 2016 73
स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी का रिपोर्ट कार्ड
अंक प्रतिशत में कैटेगरी
99 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
96 आवासीय इलाकों की साफ सफाई
47 कूड़ा को अलग करना
95 बाजार इलाकों की साफ सफाई
67 कूड़ा उत्पादन बनाम प्रसंस्करण
100 जल समिति की साफ सफाई
100 कचरे के मैदान का बेहतर ढंग से उपचार नहीं
93 सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की अंक तालिका प्रतिशत में
कैटेगरी पूर्णांक प्राप्तांक अंकों का प्रतिशत
एसएलपी 4830 3926 81.28
जीएफसी-ओडीएफ 2500 1450 58
सिटीजन वॉयस 2170 1731 79.76
कुल 9500 7107.10 74.81
एक नजर में आंकड़े
- 100 वार्ड
- 8 जोन
- 20 लाख से अधिक आबादी
- 5500 सफाईकर्मी
अंक तालिका पर गौर करें तो दो कैटेगरी में 75 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त कर नगर निगम डिक्टेंशन मार्क लाया है। सर्विस लेवल प्रोग्रेस (एसएलपी) और सिटीजन वॉयस में नगर निगम को डिक्टेंशन मिला है। जबकि गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) और ओपेन डिफेक्शन फ्री (ओडीएफ) मामले में फिसड्डी रहा है। इसमें मात्र 58 प्रतिशत ही नंबर प्राप्त हुए हैं। ऐसे में नगर निगम को कमियों को दूर करने पर जोर देने की आवश्यकता है। क्योंकि इसी के चलते नगर निगम की रैंकिंग पिछड़ गई है।
प्रदेश स्तर पर टॉप फाइव शहरों की रैंकिंग
- गाजियाबाद - दूसरी
- अलीगढ़ - तीसरी
- वाराणसी - चौथी
- लखनऊ - पांचवीं
- फिरोजाबाद - छठीं
तीसरी बार वाराणसी को मिला बेस्ड गंगा टाउन का खिताब
तीसरी बार वाराणसी को बेस्ड गंगा टाउन का खिताब मिला है। इसके पहले 2020 और 2021 में भी बेस्ड गंगा टाउन का खिताब मिल चुका है। इस सर्वेक्षण में देश के 88 शहरों ने प्रतिभाग किया था।
समारोह का निगम सभागार में हुआ लाइव प्रसारण
पुरस्कार वितरण समारोह का लाइव प्रसारण पूरे देश में हुआ। इसके लिए निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव की ओर से सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। इसे सभी पार्षदों और अधिकारियों ने देखा।
क्या कहते हैं अधिकारी
2022 के मानक के अनुसार यदि रैंकिंग होती तो वाराणसी नगर निगम की रैंकिंग नौवीं या दसवीं होती। इसके बावजूद हमारा बेहतर कार्य है। प्रदेश में चौथा स्थान और गंगा बेस्ड टाउन में पहला स्थान मिला है। अगले साल और बेहतर करना है।
- अशोक कुमार तिवारी, मेयर नगर निगम
दस लाख से अधिक की जनसंख्या वाले 446 शहरों में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम को 41वीं रैंक मिली है। जो वाराणसी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। विगत वर्ष 2022 में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में दस लाख की आबादी वाले 65 शहरों में वाराणसी को 21 वां स्थान प्राप्त हुआ था।
-अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम