फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में : छात्रा पर कमेंट से रोका तो असलहा लेकर छात्र को दौड़ाया, 25 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 11 Jan 2024 05:18 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसीकाशी विद्यापीठ में युवक की दबंगई: छात्रा पर कमेंट से रोका तो असलहा लेकर छात्र को दौड़ाया, 25 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सार

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। असलहा लेकर छात्र को दौड़ा रहे युवक को मौके पर मौजूद छात्रों ने पकड़कर उससे असलहा छीन लिया और उसका माउजर निकाल लिया। घटना के बाद से परिसर में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रा पर कमेंट करने से नाराज युवक ने असलहा लहराया और एक छात्र को मारने के लिए दौड़ा लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्रों ने युवक से असलहा छीन लिया। मामले में सिगरा थाने की पुलिस ने 13 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन चौराहे पर किसी ने एक छात्रा पर कमेंट कर दिया। छात्रा कुछ छात्रों को लेकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह से शिकायत करने पहुंची। बाहर निकलने पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच एक युवक ने असलहा लेकर दूसरे गुट के छात्र को दौड़ा लिया। डिप्लोमा छात्र रविकांत शर्मा ने पहले चीफ प्रॉक्टर से मिलकर इसकी शिकायत की, इसके बाद साथियों के साथ सिगरा थाने पहुंचा। 



रविकांत शर्मा की तहरीर के आधार पर अंशु मिश्रा, अभिषेक मिश्रा पिंशू, रौनक प्रताप सिंह, अमन सिंह सहित 13 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, धमकाने और मारपीट सहित अन्य आरोपों में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसीपी चेतगंज नीतू ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे के कमरे में रहता था आरोपी

घटना के बाद शाम को कैंपस पहुंची एसीपी चेतगंज ने युवक के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि वह आचार्य नरेंद्र देव हॉस्टल का छात्र है। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर को लेकर एसीपी नरेंद्र देव हॉस्टल भी गई। यहां पता चला कि कमरा उसके नाम पर नहीं है। एसीपी ने हॉस्टल के चीफ वार्डन से संबंधित युवक के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

उचित धारा में मुकदमा नहीं
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान खुलेआम असलहा लहराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ। एक छात्र ने कारतूस से भरी मैगजीन पुलिस को सौंपी। इसके बावजूद उचित धारा में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा का जिक्र नहीं था।

क्या कहती हैं कुलानुशासक प्रोफेसर
विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक छात्रा पर कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामले में सीसी कैमरे फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार से परिसर में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। - प्रो. अमिता सिंह, कुलानुशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें