नये साल के खुमार में मंगलवार की रात एसयूवी कार रेलिंग से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। रेलिंग टूट कर ओएचई वायर पर गिरा तो कैंट व व्यासनगर स्टेशन के बीच अप-डाउन की ट्रेनें प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
एसयूवी में दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे। ओएचवी पर रेलिंग गिरने से रेल परिचालन भी बाधित हो गया। अप और डाउन की ट्रेनों को पुल के दोनों तरफ रोकना पड़ा। एक तरफ कैंट और दूसरी तरफ व्यासनगर में ट्रेनों को रोकने के बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।
रेल अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे टावर वैगन ने लगभग तीन घंटे बाद ओएचई वायर की मरम्मत कर परिचालन बहाल कराया। उधर, एसयूवी में सवार पांच लोगों में आगे बैठे दो युवकों को हल्की चोटें आई।
इस मामले में बुधवार को काशी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वाहन चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। जिसमें गंगा सतलज एक्सप्रेस, श्रमजीवी, आसनसोल मेमू और तीन मालगाडि़यों को गुजारा गया।