फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से लापता एथलीट प्रयागराज में मिली, घर से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को कहकर निकली थी

Thu, 02 Jan 2020 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय एथलीट बुधवार को प्रयागराज में मिली। वह तीन माह पहले प्रयागराज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने निकली थी। उसके पिता ने गांव के ही एक सैनिक पर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

विज्ञापन


एसपी से लेकर सीएम तक दौड़े प्रार्थनापत्र को लेकर पुलिस दबाव में थी। एथलीट ने उधमसिंह नगर निवासी एक युवक से शादी कर ली है। पुलिस ने एथलीट का डाक्टरी परीक्षण कराया और अब बृहस्पतिवार को अदालत में 164 का बयान कराएगी।

एथलीट 23 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कहकर घर से निकली। उसका भाई उसे लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ाकर वापस लौट गया। अगले दिन से युवती का मोबाइल बंद हो गया। युवती का पता न चलने पर उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस युवती का सिम प्रयोग करने वाले बिहार प्रांत के निवासी एक मजदूर को गुजरात के सूरत शहर से पकड़ लाई। लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता ने एक सैनिक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने सैनिक से भी पूछताछ की लेकिन उसकी संलिप्तता न होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस को सर्विलांस के जरिए एथलीट के प्रयागराज में होने की जानकारी मिली। जिसे बृहस्पतिवार को वह यहां ले आई। उसने पुलिस और अपने पिता से कहा कि उसने अपनी मर्जी से ऊधमसिंह नगर के अंग्रेज सिंह नामक युवक से शादी की है।

एसओ विनय सिंह ने बताया कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। बृहस्पतिवार को अदालत में 164 का बयान कराया जाएगा। फिलहाल युवती को उसकी सास के साथ महिला थाने में पुलिस संरक्षण में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें