फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत दो लोग हिरासत में

Fri, 22 Apr 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नुआंव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पति ने कहा कि उसने फांसी लगाई है। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती फोरेंसिक की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नुआंव गांव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार  सुबह मायके वालों ने पति समेत ससुराल के सदस्यों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। लंका पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। पिता का आरोप है कि पति ने बेरहमी से बेटी की पिटाई की। पति समेत दो सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन


पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर लंका पुलिस पूछताछ कर रही है।  रोहनिया थाना अंतर्गत टोडरपुर गांव निवासी छोटेलाल राजभर के बेटी सरस्वती देवी 34 वर्ष की शादी लंका थाना अंतर्गत नुआंव टड़िया गांव निवासी अजीत राजभर से साल 2006 में हुई थी।

आधी रात के बाद दामाद ने फांसी लगाने की सूचना

सरस्वती देवी अपने पति राजगीर अजीत राजभर, एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थी। सरस्वती के पिता छोटेलाल राजभर के अनुसार वह बृहस्पतिवार की शाम बेटी के घर आए थे। इसके बाद रात में पड़ोस के ही गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर चले गए थे। आधी रात के बाद दामाद अजीत ने फोन कर बताया कि सरस्वती ने फांसी लगा ली है। ज

जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी के अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी और बेटी के सिर से खून बह रहा था। छोटेलाल के अनुसार दामाद ने बेटी को बेरहमी से मारा पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बड़े नाती ने बताया कि रात में पापा ने मम्मी की पिटाई की थी।
विज्ञापन

सरस्वती के शव की अंत्येष्टि की तैयारी में अजीत का चचेरा भाई सुनील भी शामिल था। वहीं पति अजीत के अनुसार घरेलू कलह में आकर सरस्वती फंदे पर लटक जान दे दी, पत्नी को बचाने के लिए जल्दबाजी में नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थी। लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पिता छोटेलाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें