फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मौसम: हवा में नमी से गर्मी से थोड़ी राहत, तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना

Fri, 22 Apr 2022 11:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
गर्म हवाओं से बचने के लिए चेहरे को ढंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में तेज धूप और गर्म हवा चल रही है तो कभी नम हवाओं से लोगों को राहत मिल रही है। बुधवार देर रात शुरू नम हवाएं गुरुवार दिन से लेकर रात तक चलती रही। धूप का असर भी कम रहा। शुक्रवार सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी खबर है।

विज्ञापन


 दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश पहले के मुकाबले कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 से कम होकर गुरुवार को 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अरब सागर से आने वाली हवा और पश्चिम से आने वाली हवाओं की वजह से थोड़ी नमी है। तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें