छोटे यानी निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। देश में खाने की चीजों का उत्पादन बढ़ेगा। राजनीति में नया चेहरा सामने आ सकता है। देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को षडयंत्रकारी लोगों पर शिकंजा कसेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ेगा।
मीन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ
मीन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कुंभ सहित छह राशियों के लिए मिला-जुला समय
मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन छह राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा, वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
मकर, कन्या और वृष राशि वालों को रहना होगा संभलकर
सूर्य के धनु राशि में आ जाने से मकर, कन्या और वृष राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
सूर्य साल में दो बार आते हैं बृहस्पति की राशि में
सूर्य साल में दो बार बृहस्पति की राशियों में एक महीने के लिए रहता है। इनमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक मीन राशि में। इसलिए इन दो महीनों में जब सूर्य और बृहस्पति का संयोग बनता है तो किसी भी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन ही दो महीनों को खरमास कहा जाता है।