फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ओमप्रकाश राजभर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात पर बोले सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष- राजनीतिक चश्मे से न देखें

Tue, 03 Aug 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुलाकात पर सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक होने के नाते किसी भी दल के अध्यक्ष से मिल सकते हैं। इसे राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक होने के नाते किसी भी दल के अध्यक्ष से मिल सकते हैं। इसे राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात है। भागीदारी संकल्प मोर्चा हमारा गठबंधन है। मोर्चा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनकर तैयार हो रहा है। इसमें 10 दल हैं। आगे कई दल और जुड़ेंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल सहित कई पार्टियां मोर्चे के साथ चलने के लिए संपर्क में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें