फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पूरे नंदा गांव पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष OP Rajbhar, मृतकों के परिजनों से किया ये वादा

Tue, 21 Feb 2023 05:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री के ओएसडी तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह से बात करेंगे। 
विज्ञापन
पूरे नंदा गांव पहुंचे सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष OP Rajbhar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार दोपहर को कपसेठी थाना क्षेत्र के पूरेनंदा गांव पहुंचे। ओपी राजभर, चार दिन पूर्व दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढाढस बधाया। उन्होंने पार्टी की तरफ से सहायता राशि भी दी।

विज्ञापन

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री के ओएसडी तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह से बात करेंगे। 
इस मामले में दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार के परिजनों को सहायता राशि की घोषणा कराई जाएगी। इस दौरान राजभर ने सात साल के मासूम अंकित राजभर को दुलार भी किया। बता दें कि अंकित राजभर, घटना के दौरान बच गया था।
विज्ञापन

इसके बाद ओपी राजभर सेवापुरी विधानसभा के हरपुर गांव पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ता सत्यनारायण राजभर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बेदी राम विधायक जखनिया संतोष राजभर, राजेश यादव ,अनिल राजभर, नित्यानंद पांडे, मुनीब शर्मा, मुकेश सिंह, सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें