फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर धरने पर बैठे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज के कृषि विज्ञान के छात्र सोमवार को आईसीएआर से एक्रीडिएशन के लिए मुख्य द्वार को बंद कर धरने पर बैठ गए। छात्र एक साल से कृषि संकाय को आईसीएआर से एक्रीडिएशन कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी वह धरना देते रहेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राें को मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अड़े रहे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का कहना है कि एक्रीडिएशन नहीं होने की वजह से वह कृषि विश्वविद्यालयों में होने वाले पीजी और रिसर्च की प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के योग्य नहीं हैं। पिछले साल के उत्तीर्ण छात्र आईसीएआर के रिसर्च प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे। वहीं, हाल इस साल वाले छात्रों के साथ भी है। छात्रों ने कहा कि तीन जुलाई को भी मांग की गई थी। उस समय कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल ने सात दिन के अंदर कार्यवाही करने का आश्वासन लिखित में दिया था। सात सितंबर को भी मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया गया था। उस बार भी आश्वासन से काम चलाना पड़ा, मगर अब सब्र का बांध टूटने लगा है। छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अभी तक आईसीएआर एक्रीडिएशन के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। इस दौरान निशांत सिंह, अभय सिंह, गौरव गोलू, समीर, अंकित तिवारी, निशांत सिंह, दयानिधि सिंह, सौरभ सिंह, ज्ञान नागवंशी, नीतीश सिंह, आकाश सिंह, सिद्धार्थ सोमवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें