बीएचयू में प्रबंधशास्त्र संस्थान की ओर से गठित क्लब कल्पवृक्ष की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रबंध समारोह रण-संग्राम के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
पहले दिन शुरुआत दौड़ से हुई। इसके बाद रस्साकसी, क्विज सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार दुबे ने कहा कि पठन-पाठन के साथ ही पाठयेत्तर क्रियाकलापों में भी बढ़चढ़कर भागीदारी करने की जरूरत है। संकाय प्रमुख प्रो. एचपी माथुर ने कार्यक्रम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कराने को सही फैसला बताया। इस दरौान क्लब की समन्वयक डॉक्टर अनिंदिता चक्त्रस्वर्ती ने बताया कि सोमवार को समापन समारोह दोपहर तीन बजे होगा। इसमेें प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण से सम्मानित किया जाएगा।