फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं पोर्टल के जरिए के छात्र घर पर करें पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में यूजीसी ने छात्रों की सुविधा के लिए स्वयं पोर्टल के जरिए पढ़ाई करने की सुविधा को और बेहतर बना दिया है। स्वयं पोर्टल पर देश भर के विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों के लेक्चर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शनिवार को यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि सेमेस्टर में स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पाइरिंग माइंड्स (स्वयं) पोर्टल प्लेटफार्म के जरिए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखा जा सकता है। जुलाई 2021 के नए सत्र से छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि विद्यार्थियों के लाभ के लिए स्वयं ऑनलाइन प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग करें। इसमें 83 स्नातक और 40 पीजी के पाठ्यक्रमों की सूची अपलोड हैं। यह जुलाई से अक्तूबर के बीच सेमेस्टर 2021 के लिए तैयार किया गया है। इस व्यवस्था को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में अकादमिक परिषद द्वारा के्र डिट ट्रांसफर के लिए डीन और विभागाध्यक्षों की सिफारिश पर लागू किया जा सकता है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों से अपील की गई है कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए स्वयं पोर्टल पर अपलोड पाठ्यक्रमों को प्रसारित करें।
काशी विद्यापीठ के वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्र अध्ययन करते हुए स्वयं पोर्टल के माध्यम से अतिरिक्त ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। स्वयं के पोर्टल पर बहुत सारे पाठ्यक्रम अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

मोबाइल एप से भी ज्वॉइन कर सकेंगे कोर्स
पोर्टल में वीडियो लेक्चर, स्टडी, असेसमेंट मैटेरियल रहेगा। पोर्टल के अलावा एप के जरिए भी कोर्स जॉइन किया जा सकता है। पोर्टल पर इंजीनियरिंग के 10 हजार से अधिक और स्कूल के 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स इन पाठ्यक्रम को जॉइन कर सकते हैं। कोर्स करने के बाद यदि सर्टिफिकेट लेना है, तो एग्जाम लेकर मानव संसाधान विकास मंत्रालय और एआईसीटीई द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें