फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में युवक की हत्या मामले में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत महेशपुर में क्रिकेट के विवाद में आकाश शर्मा (22) की हुई हत्या में सात आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को भिटारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी की घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसकी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। आकाश शर्मा का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम क्रिकेट के पुराने विवाद में महेशपुर के रहने वाले आकाश शर्मा और भिटारी के कुछ युवकों की मारपीट और पत्थरबाजी हो गईं थी। इसमें ईंट से वार कर आकाश की हत्या कर दी गई थी। मृतक आकाश के पिता टीकाराम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि नामजद आरोपियों में भिटारी के रहने वाले समीर पटेल, आशीष पटेल, अरविंद पटेल, विनोद कुमार, ईशान पटेल और शिवमंगल पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी के घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें