संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के गेट पर छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी विभाग में शोध प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरना देने के बाद भी मांग पूरी न होने के विरोध में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय में घुसने के दौरान उनकी सुरक्षा कर्मियों में धक्कामुक्की भी हुई।
छात्रों का कहना था कि शोध प्रवेश में गड़बड़ी पर सवाल खड़ा करने के बाद कुलपति ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी। पांच महीने बाद भी अब तक कमेटी की रिपोर्ट के बारे में नहीं जानकारी दी गई है। उमेश यादव ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।