फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों चला ड्रामा: एक पति और पत्नियां दो, पुलिस चौकी पर हो गया दोनों का आमना-सामना तो जमकर हुआ हंगामा

Sat, 17 Dec 2022 07:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जगदीशपुर गांव निवासी एक युवक ने पिछले साल पांच माह के अंदर ही दो शादी की। अब दोनों पत्नियां पति के साथ अकेले रहने की जिद पर अड़ी हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन
पुलिस चौकी में युवक और उसकी दो पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के जगदीशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो शादी कर ली है। पहली पत्नी के घर पर रहने के दौरान दूसरी को भी लेकर घर आ गया। अब दोनों पत्नियां पति के साथ अकेले रहने की जिद पर अड़ गईं हैं। थाने में शिकायत के बाद मामला घूम फिरकर शनिवार को कचहरी पुलिस चौकी पर पहुंचा।

विज्ञापन


जहां दोनों का आमना-सामना हुआ तो जमकर हंगामा हुआ। दोनों पत्नियों के अधिवक्ताओं में भी झड़प हुई। सूचना के बाद पहुंची कैंट पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चोलापुर थाने पर भेजा। चोलापुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी युवक ने जाल्हूपुर की रहने वाली युवती से पांच फरवरी 2021 को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शादी की थी।

पहली पत्नी ने पति संग रहने को थाने में दिया प्रार्थना पत्र

आरोप है कि ठीक चार माह बाद 10 मई  2021 को युवक ने कपसेठी थाना अंतर्गत कोइलारा की रहने वाली युवती से शादी रचाई। पहली पत्नी ने पति के संग रहने को लेकर चोलापुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को कचहरी स्थित महिला प्रकोष्ठ भेज दिया।

Trending Videos

पुलिसकर्मी भी पेशोपेश में

शनिवार को महिला प्रकोष्ठ में ही दोनों पत्नियों के अधिवक्ता आपस में उलझ गए। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रकोष्ठ से दोनों पक्षों को कचहरी पुलिस चौकी पर भेजा। जहां, पति और दोनों पत्नियां भी पहुंची। इस बीच दोनों पत्नियां पति के संग रहने को आमादा हो गई।
विज्ञापन

दोनों के अधिवक्ता दोबारा आपस मे भिड़ गए। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी भी पेशोपेश में पड़ गए। आखिरकार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पत्नियों और पति को चोलापुर थाने पर दोबारा भेजा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें