बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस पर कक्षाएं शुरू करने को लेकर धरना प्रदर्शन करते द्वितीय वर्ष के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में में यूजी, पीजी द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान प्रभारी वीसी को ज्ञापन देकर छात्रों ने जल्द से जल्द कक्षाएं चलाने के साथ ही छात्रावास आवंटन की दिशा में कार्रवाई की मांग की।
भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले हुए धरने में शामिल छात्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रभारी वीसी ने सभी संकाय प्रमुखों के साथ बातचीत कर इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। छात्रों ने धरना स्थल पर ही इस मामले को लेकर सोमवार को सभी संकाय प्रमुखों से मिलकर मांग रखने का निर्णय लिया। इसके बाद अगर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन भी करेंगे।
प्रो. बीसी कॉपरी बने चीफ प्रॉक्टर
बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी के इस्तीफे के बाद कुलपति ने डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी को अगले आदेश तक चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी है। प्रो. कापरी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।