फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फोटो खींचने पर छात्र की पिटाई, एससी-एसटी में दर्ज कराया केस

Sun, 09 Sep 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पूरे देश में हुए प्रदर्शन के बीच यूपी के मऊ में एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित बापू इंटर कालेज में 12वीं के छात्र को छात्रा की फोटो खींचने पर स्कूल के चपरासियों ने पीट दिया।
विज्ञापन


इसको लेकर छात्र के परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों चपरासियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद कालेज के प्रधानाचार्य ने भी छात्र के खिलाफ छात्राओं से छेड़खानी और मना करने पर साथियों के साथ कालेज परिसर में तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया गया है। इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

 

बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ राय ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कक्षा 12 के छात्र कोपा कोहना गांव निवासी विशाल ने गुरूवार को क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की फोटो बुरी नीयत से खींची। साथ ही मना करने पर छात्र ने छात्रा के साथ छेड़खानी की।

 

इस पर स्कूल के चपरासी पवन राय व वीरेंद्र राय ने उसे फटकारा। इससे नाराज होकर शुक्रवार को विशाल अपने कई साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर स्कूल पहुंचा और जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

छात्र ने कहा, चपरासियों ने पीटा

demo pic
दूसरी तरफ छात्र विशाल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसने किसी छात्रा का फोटो नहीं खींचा है। फोटो किसी अन्य छात्र ने खींचा था। मेरे इनकार करने के बाद भी कालेज के चपरासी पवन राय और वीरेंद्र राय ने  उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बुरी तरह पीटा।

बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें छात्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों चपरासियों पर एससी/एसटी एक्ट की धारा में, जबकि प्रधानाचार्य उपेंद्र राय की तहरीर पर स्कूल में तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीओ घोसी अनिल कुमार का  कहना है कि प्रिंसिपल की तहरीर पर आरोपी छात्र और उसके सार्थियों तथा छात्र की तहरीर पर कालेज के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें