फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल में मारपीट और फायरिंग में छात्र घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज 

Fri, 12 Feb 2021 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों द्वारा बंद सिंह द्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू कैंपस में अभी 22 फरवरी से अंतिम वर्ष की कक्षाएं चलनी हैं और 17 फरवरी से हॉस्टल का संचालन होना है लेकिन इसके पहले से ही मारपीट जैसी घटनाएं शुरू होने लगी हैं। बृहस्पतिवार को बिड़ला सी हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना में कमरा नंबर 110 में रहने वाला एक छात्र मुकेश पांडेय घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। उधर घटना के विरोध में छात्रों ने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग के साथ मुख्य द्वार बंद कर धरना शुरू कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी छात्रों को मनाने पहुंचे। पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद धरना समाप्त हो गया और मुख्य द्वार खोल दिया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बिड़ला सी हॉस्टल में शोध छात्रों के साथ ही स्नातकोत्तर के छात्र पिछले कुछ दिनों से रह रहे हैं। मुकेश पांडेय की बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे मामूली बात को लेकर वहां मौजूद एक छात्र से कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई।  

इसी बीच लगातार तीन गोलियों की आवाज सुन सब दहशत में आ गए। उधर मुकेश भी किसी तरह जान बचाकर हॉस्टल की ओर भागा। सूचना पाकर जब तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंचती तब तक गोली चलाने वाला भाग गया था। घायल छात्र मुकेश पांडेय ने लंका पुलिस को तहरीर भी दी है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

इसमें बताया कि तीन राउंड फायरिंग के बाद चौथी बार भी फायरिंग की गई लेकिन जब फायर नहीं हो सका तो पिस्टल की मुठिया से ही सिर पर हमला किया गया। उधर छात्र पर हमले के विरोध में हॉस्टल के अन्य छात्र गेट बंदकर धरने पर बैठ गए। एहतियातन पुलिस और पीएसी के जवान गेट पर मुस्तैद रहे।

लंका पुलिस ने मामले में मुकेश की तहरीर पर क्षितिज कुमार, सुरभि वैभव, सौरभ सिंह नागवंशी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कुछ छात्रों से पूछताछ चल रही है। उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद बीएचयू सिंह द्वार पर चल रहा धरना समाप्त हो गया है और गेट खुल गया।

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने कहा कि छात्रों के दो गुटों में आपसी विवाद की घटना हैं। इसमें घायल छात्र का आरोप है कि उस पर जानलेवा हमले की साजिश के तहत गोली भी चलाई गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। धरने पर बैठने वाले छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें