फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल बस में बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो छात्र हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Feb 2024 04:23 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

दुर्घटना मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाईवे पर हुई। जाम के चलते बस खड़ी थी। इसी बीच अनियंत्रित ट्रेलर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार दो छात्र घायल हो गए। 
विज्ञापन
chandauli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूली बस को पीछे टक्कर मार दी। इसके चलते बस में सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मौके पर पहुंचे यातायात विभाग में तैनात ज्ञानचंद्र यादव घायलों को तत्काल टेंपो में बैठाकर पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेजा। दोनों छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ट्रेलरवाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


यह है मामला
नौबतपुर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल की बस छात्रों को लेकर सैयदराजा की तरफ जा रही थी। इसी बीच मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर अवैध ऑटो स्टैंड के पास जाम लग गया। इसी दौरान मुगलसराय की तरफ से आर रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने स्कूली बस के पीछे टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे में बस सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान कक्षा नौ के छात्र आदित्य तिवारी (12) तथा कक्षा तीन की छात्रा आस्था सिंह (09) के रूप में हुई। हालांकि घटनास्थल के पास तैनात ज्ञानचंद्र ने दोनों घायल छात्रों को टेंपो की मदद से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त करने के साथ ही पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना में घायल छात्र खतरे से बाहर हैं। चिकित्सक ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें