फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News:रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 01 Feb 2024 03:47 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव में हुई। युवक किसी काम से कटसिला गांव में गया था। इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
chandauli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


यह है मामला
नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्री नगर निवासी चंदन कुमार (35) कटसिला गांव में किसी काम से गया था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते- बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस बाबत कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें