फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर छात्र की मौत, हादसा देख सदमे से महिला ने भी दम तोड़ा 

Fri, 17 Nov 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वाराणसी जिले के हसनपुर में निर्माणाधीन रिंगरोड पर पानी टैंकर से कुचलकर साइकिल सवार एक 11 वीं के छात्र की मौत हो गई। घटनास्थल के समीप रहने वाली एक महिला ने हादसे देखा जिससे वह सदमे में आ गई और उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत नवापुरा निवासी किसान मटरू यादव का पुत्र आदित्य नारायण यादव उर्फ आकाश (17) साइकिल से सब्जी और अन्य सामान खरीदने नई बाजार जा रहा था। इसी दौरान वह हसनपुर पहुंचा, तभी रिंग रोड के निर्माण कार्य में लगा पानी टैंकर अचानक तेज रफ्तार से बैक होने लगा।

स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक टैंकर आदित्य को कुचलता हुआ निकल गया। आदित्य की मौत की सूचना पाकर पहुंचे पिता मटरू अचेत हो गए। वहीं घटनास्थल के समीप रहने वाले रामजीत पटेल की पत्नी तारा देवी (45) भी हादसे के बाद मौके पर पहुंची थीं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हादसे की भयावहता देखकर वह गहरे सदमे में आ गई और घर तक पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे रामजीत के घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे पिंटू का रो-रोकर बुरा हाल था।

उधर, ग्रामीणों ने नशे में धुत टैंकर चालक की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने टैंकर से संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर मुकदमा और मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया।

पुलिस और एसडीएम सदर के अलावा मौके पर पहुंचे किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। तब जाकर जाम खत्म हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें