फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मजबूत हो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। फरवरी में प्रस्तुत होने वाले बजट को लेकर युवा आशान्वित हैं। युवाओं का मानना है कि आगामी बजट में ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों की मजबूती पर सरकार का ध्यान रहेगा। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बजट में अतिरिक्त बंदोबस्त हो सकता है।
युवाओं के मुताबिक सरकार को डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहिए। सर्वाधिक युवाओं वाले देश में अर्थव्यवस्था में विकास की अपार संभावनाएं हैं। केंद्रीय बजट में कुछ बड़ी कर छूट के साथ एजूकेशन इंडस्ट्री के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री को युवाओं को शिक्षित और कुशल बनाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए सरकार को बजट में अतिरिक्त बजट का प्रावधान करना चाहिए। - मृदुल जैन, बीएचयू
वित्त मंत्री को आगामी बजट में युवाओं के लिए तकनीक शिक्षा, शोध और रोजगार के उपाय करने के लिए अलग से बजट प्रावधान करना चाहिए। - अनुश्री अग्रवाल, बीएचयू
स्टार्टअप इंडिया अभियान के अंतर्गत कर छूट के अंतराल को पांच वर्ष करना चाहिए। स्टार्टअप फंड के बजट के आवंटन को भी बढ़ाना चाहिए। - तन्वी अग्रवाल, सीए छात्रा
विज्ञापन

डिजिडल इंफ्रास्ट्रक्चर अब जरूरी हो गया है। सरकार को इसकी मजबूती के प्रयास करने चाहिए। ऑनलाइन फ्राड को रोकने के लिए प्रयास की जरूरत है। - सत्यदीप, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें