ब्लाक प्रमुख चुनाव में रमेश सिंह उर्फ काका द्वारा समर्थित मऊ के परदहा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को जिताने को लेकर दूसरे प्रत्याशी से विवाद हो गया था, जिसमें सरायलखन्सी थाने में मुकदमा दर्ज था और इसी में गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई, जिसमें फरार चल रहा था।
पूछताछ के दौरान बताया कि 2007 में रमेश सिंह काका के इशारे पर आपसी रंजिश के कारण गाजीपुर थाना दुल्ल्हपुर स्थित जसड़ा निवासी अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव का अपहरण कर हत्या कर दिया था। जेल से छूटकर आने के बाद जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार से विवाद हो गया था, जिसमें थाना कोतवाली मऊ में एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
वर्ष 2009 में जनपद मऊ के कृषि अनुसंधान केन्द्र कुसमौर के निदेशक से रमेश सिंह उर्फ काका और हम लोगों का विवाद हो गया था। इसमें रमेश सिंह उर्फ काका पर रासुका लगा और इसमें हम लोग फिर से जेल चले गए।