वाराणसी। भारत रत्न लता मंगेशकर की प्रतिमा काशी में स्थापित करने की पीएम से मांग की गई है। लता मंगेशकर के ज्योतिषी सलाहकार ओमा द अक ने काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसके लिए अनुरोध किया है।
प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में स्वामी ओमा ने कहा है कि भारत रत्न लता मंगेशकर की पंचतात्विक काया को सदा के लिए खो दिया, किन्तु उनकी यशकाया तो अनश्वर बन सदा भारत माता के हृदय में विराजमान रहेगी। उन्होंने कई बार काशी आने की इच्छा प्रकट की, किन्तु शारीरिक-पीड़ा के चलते वह यहां पधार न सकीं। आपसे निवेदन है कि आप अपनी अतिप्रिय दीदी तथा इस सहस्राब्दि की गायिका अतुलनीय लता मंगेशकर जी जैसी संगीत-साधिका की एक भव्य प्रतिमा काशी क्षेत्र में स्थापित करवा कर काशी के सांस्कृतिक क्षेत्र को और धनाढ्य करें।