इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र पाठक और विशिष्ट अतिथि राकेश मिश्रा को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र पाठक ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण खेल विरासत का एक अहम हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलता है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों का कुश्ती के प्रति जबरदस्त उत्साह देखकर यह भी कहा कि यदि सबका आशीर्वाद मिला, तो इस क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान अभिषेक आनंद, तरुण प्रकाश सिंह 'पप्पू', शैलेश सिंह, प्रतुल ओझा, मुन्नी गोंड, मिथिलेश तिवारी, अंजनी तिवारी, मंजी कुमार, संतोष तिवारी, संजीत गुप्ता, पवन तिवारी, निखिल और दीवान जी आदि रहे।