नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय व्रत
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान करने के बाद लौकी-भात का प्रसाद ग्रहण करेंगी। दूसरे दिन खरना पर खीर और पूड़ी का प्रसाद बनाया जाएगा।
अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य
महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं डूबते सूर्य यानी अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य यानी उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की तैयारी की गई है।