फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख रुपये हड़पने का मामला : वाराणसी में एसएसटी टीम निलंबित, सीडीपीओ और एसआई समेत 7 गिरफ्तार

Wed, 09 Feb 2022 02:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा की एसएसटी टीम के सभी सदस्यों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सीडीपीओ और एसआई समेत सात लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव ड्यूटी में लगी टीम ने वाराणसी के जंसा के कतवारूपुर में कत्था कारोबारी से जांच के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिया। इस मामले में स्टैटिक सर्विलांस टीम के आठ लोगों को निलंबित करते हुए बुधवार को सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में बाल विकास विभाग के सीडीपीओ (मजिस्ट्रेट), दरोगा समेत कुल सात लोग शामिल हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी भी हैं। वहीं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग को भी पत्र भेजा है। सेवापुरी विधानसभा के लिए नई स्टैटिक सर्विलांस टीम गठित की गई है।

भदोही के अहमदगंज स्थित आनंदनगर निवासी वीर चौरसिया सात फरवरी को अपने दोस्त उमेश यादव के साथ कारोबार के सिलसिले में साढ़े आठ लाख नकदी लेकर बाइक से वाराणसी आ रहे थे। जंसा थाना अंतर्गत कतवारूपुर के पास स्टैटिक सर्विंलांस टीम की चेकिंग देख कर कत्था कारोबारी वीर चौरसिया बाइक से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ने लगा।
विज्ञापन

 

शक होने पर जांच की तो रकम मिली

इसी बीच एसएसटी में शामिल मजिस्ट्रेट, दरोगा और पुलिसकर्मियों ने शक होने पर उसको रोककर जांच की तो रकम मिली। इसके बाद रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की। इस दौरान साढ़े आठ लाख की रकम में से साढ़े चार लाख का हिसाब व्यापारी द्वारा नहीं देने पर टीम में शामिल सभी लोगों ने साढ़े चार लाख रुपये आयकर विभाग में जमा कराने के नाम पर कब्जे में ले लिए।

वहीं टीम ने जब्त रुपये को जमा न कराकर खुद ही हड़प लिया। इसके बाद व्यापारी ने जंसा पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद जांच में एसएसटी की भूमिका संदिग्ध होने पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एडीएम सिटी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की टीम से पड़ताल कराई। मंगलवार की रात इस आपराधिक कृत्य का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की गई। 

जब्त धनराशि की नहीं मिली रसीद तो गहराया शक

व्यापारी वीर चौरसिया ने बताया कि उससे कहा गया था कि आयकर विभाग में उचित जवाब देकर रकम वापस ले लेना। इस पूरी कार्रवाई की कोई रसीद भी नहीं मिली। इसके बाद उसका शक गहरा गया। जब आयकर विभाग से भी उसे कोई सूचना नहीं मिली तो उसने अगले दिन मंगलवार जंसा थाने जाकर शिकायत की। इसके बाद जंसा पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी।

एडीएम सिटी, एडीसीपी की जांच में हुआ खुलासा

एडीएम सिटी और एडिशनल एसपी की संयुक्त टीम से प्रकरण की जांच के बाद स्टैटिक सर्विलांस टीम में शामिल मजिस्ट्रेट बाल विकास विभाग का सीडीपीओ मुकेश सिंह कुशवाहा, दरोगा विद्यार्थी सिंह और हेड कांस्टेबल जटाशंकर पांडेय, कांस्टेबल अमित सिंह यादव, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, वीडियोग्राफर सौरभ सेठ और ड्राइवर गोरख यादव को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इसमें सात की गिरफ्तारी तो हो गई हैं, जबकि उदय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार

स्टैटिक टीम द्वारा व्यापारी से जो 4.5 लाख रुपये कब्जे में लिया गया था, नियमानुसार सीज की कार्यवाही करते हुए आयकर विभाग में जमा कराया जाना था, लेकिन टीम ने उसे अपने पास ही रख लिया। घटना के क्रम में जंसा पुलिस द्वारा टीम के मजिस्ट्रेट सहित सभी सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनको गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। -कौशल राज शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी
 
स्टैटिक टीम में नियुक्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच भी कराई जा रही है। टीम में शामिल कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह के गैरहाजिर होने के कारण निलंबित किया गया है और एसएसटी मजिस्ट्रेट के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। -अमित वर्मा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें