55 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक मथुरा विधानसभा में 15 उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम बलदेव विधानसभा क्षेत्र में महज छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 18 लाख से ज्यादा मतदाता गुरुवार को अपना मत देकर करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 20 हजार सुरक्षा कर्मी मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए तैनात किए गए हैं। अर्ध सैनिक बलों के जवान के अलावा, अन्य प्रदेशों की फोर्स, सिविल फोर्स व होम गार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है।