फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने नेता का रसूख एसएसपी के सामने दिखाना पड़ा मंहगा, पहले एक हजार फिर लगाया पांच हजार जुर्माना

Fri, 17 Jan 2020 02:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जाम से जझते वाहन चालक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जाम के दौरान यातायात नियम कानून का उल्लंघन करने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस बीच किसी सफेदपोश को फोन कर एसएसपी से बात कराना चालक को महंगा पड़ा। एसएसपी ने एक हजार रुपये की जुर्माना राशि बढ़ाकर पांच हजार कर दी। बृहस्पतिवार की शाम एसएसपी ने इस कार्रवाई के साथ यातायात का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन

 

गलत दिशा से कार निकालने वाले कार चालक को जाम में फंसे एसएसपी ने रोका और एक हजार रुपये का जुर्माना ठाेंका। कार के अंदर बैठी एक महिला के कहने पर वाहन चालक ने फोन मिलाकर एसएसपी को पकड़ाया। एसएसपी बड़े ही शालीनता से नेताजी से बात किया और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का हवाला दिया।

पैरवी के बाद एसएसपी ने सफेदपोश को नमस्कार बोलते हुए कैंट के क्राइम टीम के इंस्पेक्टर राकेश सिंह को निर्देश दिया कि संबंधित वाहन पर जुर्माना राशि एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करें। छावनी क्षेत्र स्थित होटल मदीन के पास शाम के समय जाम से कप्तान प्रभाकर चौधरी मय वाहन सहित फंसे हुए थे और वाहनों को नियंत्रित कराने के लिए सड़क पर उतर गए थे। इसकी चर्चा की पूरे दिन तक छावनी में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें