फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा सफर: वाराणसी से फिर उड़ान भरेगा स्पाइसजेट का विमान, 112 दिनों बाद एयरपोर्ट पर फिर खुला कार्यालय

Thu, 15 Oct 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी एयरपोर्ट से 112 दिनों बाद स्पाइसजेट एयरलाइन का कार्यालय दोबारा खोल दिया गया। 18 अक्तूबर से वाराणसी से विमान सेवाएं फिर शुरू हो रही हैं। पहले पुणे के लिए उड़ान का संचालन होगा।
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 112 दिनों बाद स्पाइसजेट की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को स्थानीय स्टेशन प्रबंधक राजेश सिंह की मौजूदगी में एयरलाइन का कार्यालय दोबारा खोल दिया गया। कंपनी 18 अक्तूबर से वाराणसी से विमान सेवाएं फिर शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन


पहले पुणे के लिए उड़ान का संचालन होगा। इसके बाद दिल्ली और मुंबई के लिए सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की योजना है। बुधवार को स्थानीय स्टेशन प्रबंधक के साथ 6 कर्मचारी एयरपोर्ट पहुंचे। 

कार्यालय के अनुसार, स्पाइसजेट की वापसी से यात्रियों को हवाई सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा। वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 जून को स्पाइसजेट ने वाराणसी से अपनी सभी नियमित उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। उस समय परिचालन लागत और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों को प्रमुख कारण बताया गया था। 
विज्ञापन


एयरलाइन इससे पहले वाराणसी से रोज 14 से 15 उड़ानों का संचालन करती थी। कंपनी की अंतिम उड़ान एसजी-506 25 जून की शाम मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद विमानों को दिल्ली और मुंबई के हैंगर में शिफ्ट कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें