फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, छह घायल

Tue, 15 Sep 2026 09:05 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली इलाके के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। 
विज्ञापन


इस भीषण हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर और उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे। ये सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे। युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और वे रातभर पंडाल में शामिल थे। मंगलवार भोर में करीब साढ़े चार बजे जगदीशपुर के पास यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

मृतकों और घायलों की पहचान
इस हादसे में सत्यम मोदनवाल (20) और निखिल गुप्ता (17) की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19) ने फूलपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल होने वालों में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय शामिल हैं। इन सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

युवक गणेश प्रतिमा स्थापित करने के बाद रातभर पंडाल में मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे वे पंडाल से लौट रहे थे। जगदीशपुर के पास उनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और फिर पलट गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की जान चली गई और अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और फूलपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें