सड़क के स्पीड ब्रेकर जनता के लिए मुसिबत का कारण बन रहे हैं। अधूरे काम के चलते रात को ये गाड़ी चलाने वाले इन्हें देख नहीं पा रहे लिहाजा दुर्घटना हो जा रही है। जनता इसे पूर्ण कराने की मांग कर रही है।
भिखारीपुर से चितईपुर के बीच सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सड़क पर लगभग आधा दर्जन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर तो बना दिए गए हैं, लेकिन उन्हें रंगने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। रात के समय या कम रोशनी में वाहन चालकों को ये स्पीड ब्रेकर नजर नहीं आते, जिससे दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्पीडब्रेकर पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगो ने बताया कि उन्होंने कई बार इस विषय में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकरों को रंग देना चाहिए ताकि वाहन चालकों को दूर से ही ब्रेकर होने का पता चल जाए।