अल सुबह टहलने निकली आंगनवाड़ी सहायिका की नाथुपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाथुपुर की रहने वाली कलावती देवी 58 वर्ष स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता थी। पति की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी है। कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
अपने ननद के बच्चे को गोद ली थी। गुरुवार की सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर टहलने निकली थी। नाथूपुर क्रॉसिंग के पास बनारस स्टेशन से प्रयागराज की तरफ जा रही बरौनी 11124 एक्सप्रेस पास की है। इसी समय डाउन लाइन पर प्रयागराज की तरफ से बनारस आ रही शिवगंगा एक्सप्रेस आ गई।