फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नहीं थम रही दो विधायकों के बीच की रार, पेड़ों की कटाई की तकरार घमासान की ओर

Wed, 13 Nov 2019 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां ब्लॉक परिसर में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर शुरू हुई तकरार धीरे-धीरे दो विधायकों के बीच घमासान में तब्दील होती दिख रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे जिले के सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।

विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने बयान जारी कर ज्ञानपुर विधायक के उस बयान का खंडन किया, जिसमें उन्होंने भदोही विधायक को अपना रिश्तेदार बताते हुए मदद करने की बात कही थी।

गौरतलब है कि भदोही के भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर ज्ञानपुर विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा किया था। इस पर ज्ञानपुर विधायक ने कहा था कि वह हमारे रिश्तेदार हैं। हमेशा उनकी मदद करता रहा हूं। आगे भी करता रहूंगा।
विज्ञापन


सुरियावां ब्लॉक परिसर में पेड़ों की कटाई के मामले में कोर्ट के आदेश पर भदोही विधायक समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन भदोही विधायक ने प्रेसवार्ता कर ज्ञानपुर विधायक पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक से मेरी कोई रिश्तेदारी नहीं: रवींद्र
भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि विजय मिश्र से उनकी दूर-दूर तक कोई रिश्तेदारी नहीं है। कहा कि मैं और मेरा परिवार ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहा है। ज्ञानपुर विधायक इस तरह की बयानबाजी कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि अगर उनकी हमारे साथ कोई रिश्तेदारी हो तो उसे बताएं। उन्होंने जोड़ा कि ज्ञानपुर विधायक ने हमारी कभी कोई मदद भी नहीं की। कहा कि अवैध खनन के खिलाफ हमारी मुहिम चलती रहेगी।

उनकी रिश्तेदारी में मेरे बहनोई की ससुराल: विजय
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि भदोही विधायक हमारे रिश्तेदार हैं। शायद वह भूल रहे हैं कि जगापुर गांव में जिस घर में उनकी रिश्तेदारी है, उसी घर में मेरे बहनोई की ससुराल है। कौलापुर में भी उनकी रिश्तेदारी है। इस नाते भी वह हमारे रिश्तेदार हुए। रही बात मदद करने की तो त्रिपाठी जी को यह भली प्रकार पता है कि हमने कहां-कहां उनकी मदद की है। जब जरूरत होगी, सार्वजनिक कर देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें