फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: दीवानी न्यायालय के बाहर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Nov 2019 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जौनपुर के दीवानी न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आई बीवी को शौहर ने गेट के बाहर तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर की कॉपी न्यायालय में दाखिल की गई।

विज्ञापन


शादाब बेगम ने लाइन बाजार थाने में केस दर्ज कराया कि उसका निकाह तीन साल पहले अब्दुल मुत्तलीब के साथ हुआ था। अब्दुल व ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर मारते-पीटते थे और प्रताड़ित करते थे।

मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब उसने अब्दुल व ससुराल वालों के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर किया। उसी मुकदमे के सिलसिले में 30 अक्टूबर 2019 को जब वह सिविल कोर्ट गेट से बाहर निकलने लगी। तभी उसके शौहर ने उसे रोककर गालियां दीं और कहा कि तुमने मेरे परिवार वालों पर मुकदमा किया है। मैं तुम्हें तलाक देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तीन बार तलाक बोलते हुए तलाक दे दिया और कहा कि अब इस समय से तुम मेरी बीवी नहीं हो। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पत्नी की तहरीर पर थाना लाइन बाजार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर की कॉपी न्यायालय में दाखिल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें