वाराणसी में आगामी 10 फरवरी 2024 को संगीतांजली 'गुरु के चरणों में' के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।पं काशीनाथ खांडेकर को अवनद्य एवं तंत्र वाद्यों के वादन के माध्यम से याद किये जायेंगे।
श्रद्धा अर्पण के रूप में एवं उनकी जीवन भर की तपस्या एवं भारतीय संगीत जगत में उनके योगदान की स्मृति में पंडित काशीनाथ मेमोरियल ट्रस्ट एवं काशी तत्व सभा वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 फरवरी 2024 को एनी बेसेंट हॉल थियोसोफिकल सोसायटी कमच्छा वाराणसी के सभागार में संगीतांजली गुरु के चरणों में आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक पं विनोद लेले ने दी। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी आज के युग में पं काशीनाथ खांडेकर जी के निश्छल सादगी से परिपूर्ण जीवन एवं उनकी साधना से परिचित हों। उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इसी उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।
पंडित विनोद लेले ने बताया कि आयोजन में भोपाल से पधारीअतिथि कलाकार चैताली शिवलीकर मोरोने का वायलिन वादन एवं दिल्ली से पधारे पं विनोद पाठक एवं उनके शिष्य विशिष्ट पाठक का युगल तबला वादन पं काशीनाथ जी की स्मृति को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का केन्द्र बनारस घराने की शैली को नमन करना है। इस आयोजन में वरिष्ठ संगीतज्ञ एवं काशी के संगीत अनुरागी जन अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को समृद्ध करेंगे।