एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। कपसेठी थाने में घंटों चली पंचायत में भी बात नहीं बनी। थानाध्यक्ष कपसेठी राजीव सिंह ने बताया कि युवक-युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और दोनों बालिग हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी के कपसेठी थाने में शुक्रवार को एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर घंटों पंचायत चली। हालांकि पंचायत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीते सोमवार की रात अपने प्रेमी के घर गई थी। युवती के अनुसार उसे प्रेमी अपने घर बुलाया था और फिर उसके साथ गलत काम किया। जानकारी होने पर उसके परिजनों ने लोकलाज के भय से उसे भगा दिया।
युवती का कहना था कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कपसेठी राजीव सिंह ने बताया कि युवक-युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और दोनों बालिग हैं। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।