सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को बलिया में सपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सपाइयों ने ज्ञापन दिया। कहा कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुछ दिन पहले हरदोई की रैली में अखिलेश यादव ने जिन्ना को लेकर बयान दिया था। जिस पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सपा प्रमुख को पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी आईएसआई का साथी करार दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि अखिलेश पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं। पाकिस्तान और आईएसआई जो चाहते हैं अखिलेश वही बयान दे रहे हैं।
कहा था कि कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक देशों के लिए चुनौती बन गए हैं। ऐसे में इस्लामिक देशों से सपा प्रमुख को पूरा समर्थन मिल रहा है। आरोप लगाते हुए कहा था कि सपा प्रमुख को आईएसआई की तरफ से संरक्षण और सुझाव के साथ ही आर्थिक मदद भी मिल रही है।