फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा बयान... कुंभ और धार्मिक स्थलों पर गांजा पीते हैं लोग, इसे लाइसेंस दे सरकार

Fri, 27 Sep 2024 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने गांजा और भांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक स्थलों पर खूब गांजा पीते हैं। सरकार इसे कानून का दर्जा दे।
विज्ञापन
afzal ansari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने गांजा और भांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहां कि लोग धार्मिक स्थलों पर प्रसाद कहकर गांजा पीते हैं। मेरे सरकार से मांग है कि इसे कानून का दर्जा दे दिया जाए। वह बृहस्पतिवार को पत्रकार भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने बाबा मुख्यमंत्री से कहिए, ये नई शराब की दुकानों को बंद कराए। किस धर्म में कहा गया है कि शराब की दुकानों का विस्तार कीजिए। इसको सरकार बंद करें। 

कानून का दर्जा देकर इसे वैध कर दो, लेकिन कानून का इतना बड़ा माखौल मत उड़ाओ। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि गांजा को वैध कर देना चाहिए। लाखों-करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा पीते हैं।
विज्ञापन


उसे भगवान का प्रसाद और भगवान की बूटी कहकर पीते हैं। भगवान की बूटी है, तो अवैध क्यों? ये दोहरी नीति क्यों। अगर गांजा कानूनन अवैध है, तो पीने की छूट क्यों है। ये दोहरी नीति नहीं चलेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा चला जाए तो खप जाएगा। साधु, संत, महात्मा और समाज के बहुत लोग गांजा बड़े शौक से पीते हैं। न यकीन हो तो मेरे साथ गाजीपुर के मठों में चलकर देखिए। मेरी मांग है कि इसको कानून का दर्जा दे दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें