फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे सपा एमएलसी

Wed, 21 Apr 2021 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को सिगरा स्थित कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने उनकी तारीफ की। साथ ही भाजपा सरकार पर अव्यवस्था का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि अधिकारी अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन शासन द्वारा जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाओं की किल्लत से लोगों को अपनी जिंदगी गवानी पड़ रही है।

सपा एमएलसी ने कमांड कंट्रोल रूम में मौजूद एसीएम प्रथम गिरीश द्विवेदी से कोविड मरीजों की सुविधाओं से संबंधित किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दो-दो घंटों पर सरकारी सहित निजी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसमें होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का भी हाल जाना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें