फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लेखपाल संघ के आंदोलन के समर्थन में है सपाः नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद

Sat, 28 Dec 2019 10:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान सभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लेखपाल संघ के एक पखवारे से चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी लोगों एवं संगठनों को अपनी समस्या रखने का अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनी सरकार को समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए। लेकिन अफ़सोस कि वर्तमान सरकार और उसके मुखिया को किसी की भी आवाज सुनना पसंद नहीं है। ये सिर्फ आवाज दबाना और आंदोलन का दमन करना जानते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लेखपालों के आंदोलन से आमजन प्रभावित हैं लोगों का जाति प्रमाणपत्र, निवास, आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इसके कारण प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र परेशान हो रहे हैं। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लेखपाल संघ के आंदोलन का समर्थन करती है तथा आंदोलनकारी लेखपालों के ऊपर हो रही कार्यवाही को रोकने की मांग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें