फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के प्रोफेसर आलोक बने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति

Sat, 28 Dec 2019 08:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रोफेसर आलोक राय - फोटो : a
विज्ञापन

बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संस्थान के प्रोफेसर आलोक राय को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। राजभवन की ओर से आदेश जारी होने के बाद प्रोफेसर राय जल्द ही कुलपति का पदभार संभालेंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी के सहयोग से शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही छात्र सुविधाओं पर विशेष जोर देना प्राथमिकता होगी। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। प्रो. राय संस्थान के दूसरे ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले साल प्रो. राजकुमार को पंजाब विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें